आज के नये भारत या आधुनिक भारत में माइक्रोवेव ओवन का एक बड़ा बाजार है। भारत में महिलाये समाज के लगभग सभी क्षेत्रों में पुरुषो से कन्धे से कन्धा मिलाकर चलती है। और सामाजिक कार्यो के साथ -साथ ग्रह -कार्यो में भी दक्ष होती है। इसलिए भारत के हर घर में महिलाये माइक्रोवेव ओवन का प्रयोग करती है। क्यूकी यह हमारी जीवन शैली को बहुत सरल और आसान बना देता है। भारत में हर होटल,केंटीन,कैफ़े, स्कूल,कॉलेज ,हॉस्पिटल और ऐसी सभी जगह जहाँ खाने -पीने का सामान मिलता हो,वहाँ माइक्रोवेव ओवन का जरूर प्रयोग होता है क्यूकी इसमें हम चाय ,कॉफी ,दूध गरम कर सकते है। सभी तरह के स्नैक्स ,सभी तरह का भोजन ,सभी तरह के केक,पेस्ट्री,बेकरी का सामान और मिठाईया बना सकते है।
इसमें सभी तरह का शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बना सकते है,और गरम कर सकते है। इसमें समय की बहुत बचत होती हैऔर कोई झन्झट भी नहीं है। इसलिए माइक्रोवेव ओवन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। यह जगह कम घेरता है, आप इसे छोटी सी जगह में भी रख सकते है। भारत में बहुत अच्छी गुणबत्ता के बिजली के उपकरण बनते है। क्यूकि भारत बहुत बड़ा आवादी वाला देश है। यहाँ बिजली के उपकरण का बहुत बड़ी मात्रा में उपयोग होता है।भारत में माइक्रोवेव ओवन की कुछ शीर्ष निर्माता कम्पनियाँ भी है,जो हमारी सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर उत्पाद बनाती है जैसे -सेमसंग,एल जी,आई एफ बी,बजाज ,मोरफी रिचार्ड आदि।
माइक्रोवेव ओवन तीन प्रकार से काम करता है। सबसे पहले संवहन ओवन (कन्वेक्शन ओवन) माइक्रोवेव का सवसे महत्वपूर्ण भाग है। माइक्रोवेव का यह प्रकार हमे सम्पूर्ण भोजन बनाने में मदद करता है। इसके द्वारा हम बेकिंग,ग्रिलिंग, कुकिंग,हीटिंग और डीफ्रॉस्टिंग कर सकते है। माइक्रोवेव का यह प्रकार अपने आप में महिलाओं की सम्पूर्ण रसोई समेटे हुए है।
इसलिए माइक्रोवेव,ग्रिल और कन्वेक्शन सभी हमारे लिए उपयोगी है और समय -समय पर सबकी जरूरत पड़ती है।अब हम आपको दस सर्वश्रेठ माइक्रोवेव ओवन की बारे में बताएंगे। जिनके गुणों के बारे जानकर आप अपने बजट के अनुसार,अपना माइक्रोवेव ओवन घर ला सकते है और अपनी जीवन -शैली को सरल और आसान बना सकते है तथा अपने लिए सही विकल्प भी चुन सकते है।
1. एलजी 32 एल संवहन माइक्रोवेव ओवन -MC3286BRUM
[LG 32 L Convection Microwave Oven – MC3286BRUM]
भारतीय बाजार में ऐल जी कंपनी के सभी घरेलू उत्पाद अपनी उच्च गुणबत्ता के कारण बहुत ज्यादा पसंद किये जाते है। यही कारण है के ऐल जी कंपनी ने अपने सभी घरेलू और तकनीकी उपकरण भारतीय बाजार में उतारे है। यह उपकरण निम्न,मध्यम तथा उच्च वर्ग की सभी जरुरतो को ध्यान में रखकर बनाये गए है। इसलिए सभी रेंज में उपलब्ध है। जिससे भारत का हर वर्ग इनको उपयोग में ला सके।
32 लीटर का ऐल जी का यह संवहन मॉडल (convection ) है। जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है। आप इस माइक्रोवेव ओवन का उपयोग विभिन्न गतिविधिओ जैसे -बेकिंग,ग्रिलिंग,रीहीटिंग,डीफ्रॉस्टिंग,और सभी प्रकार के कुकिंग की लिए इसका उपयोग किया जाता है। इस माइक्रोवेव के साथ 211 भारतीय व्यंजनों की एक पुस्तिका मिलती है। जिसको पढ़कर आप माइक्रोवेव चलाना सीख सकते है। और बहुत सारे व्यंजन भी बनाना सीख सकते है। इसमें बिना डीपफ्रॉय करे आप पकोड़े,समोसे और कटलेट बना सकते है।
इस ओवन में रोटी,पराठा,कुल्चा,नान तंदूरी और रुमाली रोटी,लच्छा पराठा सभी कुछ बेक कर सकते है। इसके स्टार्ट बटन को दवाकर हम कुकिंग का समय और इसका तापमान सेट करके कुछ भी बना सकते है। यह माइक्रोवेव तापमान को वस्तु के अनुसार अपने आप सेट कर लेता है। इसमें दूध उबालने की लिए विशेष सुविधा है, जिससे दूध बर्तन से बाहर नहीं निकलता है। इसमें पनीर और घी बनाने की भी सुविधा है। यह संवहन ओवन 360 डिग्री रोटेशन प्रदान करता है।
इसके साथ मल्टी-कुक तवा मिलता है जिसका बहुत तरीके से प्रयोग किया जा सकता है।इसके साथ और भी बहुत सारे अटेचमेंट मिलते है जो पाक -कला में काम आते है। माइक्रोवेव ओवन को साफ करना बहुत आसान है। इसके रख-रखाव में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। सरल शब्दों में कहे, तो यह 32 लीटर का माइक्रोवेव ओवन उपकरण भारत में घर -घर में अपनी सबसे अच्छी सेवा देता है। भारत में इसकी बिक्री सबसे ज्यादा है। इसको प्रयोग करना आसान और सुरक्षित है ,बड़े परिवारों के लिए यह बहुत अच्छा है और सभी खाने से सम्बंधित चीज़े आसानी से बना देता है।
2. सैमसंग 28 एल संवहन माइक्रोवेव ओवन – CE1041DSB2 / TL
[ Samsung 28 L Convection Microwave Oven – CE1041DSB2/TL ]
सैमसंग कंपनी अपने सभी घरेलू उपकरण और भारी मशीनरी बनाने मे पूरी गुणबत्ता और सबसे अच्छी तकनीकी का पूरा ध्यान रखती है। यह कंपनी अपने उपकरण की संरचना और बनाबट तकनीकों के आधार पर ही करती है। इसलिए यह कंपनी अपने उपकरणो की पूरी वारंटी देती है।यह संवहन (convection ) ओवन माइक्रोवेव सैमसंग कंपनी ने 28 लीटर की क्षमता में बाजार में उतारा है। इस माइक्रोवेव ओवन को बनाते समय बड़े परिवार की सभी जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। हम किचन में जितनी भी खाद्ये -पदार्थ बनाते है,वो सभी खाद्ये -पदार्थ इस माइक्रोवेव में बनाये जा सकते है।
इसके द्वारा बहुत कम समय में हम बहुत सारे कार्य कर सकते है जैसे -सुबह की चाय से लेकर नाश्ता फिर दोपहर का भोजन फिर शाम की चाय और रात का भोजन सभी कुछ बहुत आसानी से कम समय बना सकते है। इसमें बेकिंग सुविधा बहुत अच्छी है। 200 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर हम तंदूरी रोटी,पराठा ,नान ,लच्छा पराठा ,कुल्चा आदि सभी कुछ बहुत अच्छा बना सकते है। संवहन ओवन माइक्रोवेव में हम दूध गरम कर सकते है।घी बना सकते है और दही भी जमा सकते है, इस माइक्रोवेव के साथ भारतीय व्यंजन बनाने की विधि की पुस्तिका भी आती है, जिसे पढ़कर आप अपने परिवार के लिए रोज़ नए -नए व्यंजन बना सकते है।
इसमें ऑटो -कुक -मेन्यू भी लगा है जैसे ही हम अपना खाद्ये -पदार्थ माइक्रोवेव में रखते है, तो यह अपने आप ही तापमान सेट कर लेता है और हमारा भोजन पक कर तैयार हो जाता है। इसके स्टार्ट विकल्प को दवा कर हम कुकिंग समय सेट कर देते है,और कुछ मिनट में हमारा इसमें रखा हुआ सामान अपने मूलभूत रस -स्वाद -गंध के साथ खाने योग्य बन जाता है। यह संवहन माइक्रोवेव ओवन आपको बेकिंग, ग्रिलिंग कुकिंग,किण्वन, आदि की सुविधा देता है।
इसमें 318 mm की टर्न -टेबल लगी है, जिसमे आप बड़े बर्तन रखकर दाल-चावल व् सब्जिया बना सकते है। इसमें ICE नीले रंग की LED लगी है,जो हमे भोजन पकने का सही समय बताती है। कंपनी इस माइक्रोवेव की एक साल की और इसके मैग्नेट्रान पर पांच साल की वारंटी देती है। इसमें टच की पैड लगे है, जिसे उपयोग करके आप आसानी से इसे चला सकते है। इसमें चाइल्ड -लॉक लगा है,जिससे छोटे बच्चे ना खोल पाये। कंपनी ने इसको काले रंग में उतारा है। और कोई जानकारी लेनी है, तो आप कस्टमर -केयर नंबर 1800 40 7267864 पर संपर्क करके इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। कुल मिलाकर यह संवहन ओवन माइक्रोवेव का एक अच्छा विकल्प है।
3. आईएफबी 23 एल संवहन माइक्रोवेव ओवन – 23BC4
[ IFB 23 L Convection Microwave Oven – 23BC4 ]
आई एफ बी (IFB ) कंपनी ने बिजली के तकनीकी और घरेलू उपकरण बनाने की दुनिया में अपना नाम सूची में सर्वश्रेठ उपकरणो में दर्ज़ किया है। इस कंपनी ने लगभग सभी रेंज के उपकरण बाजार में उतारे है। जिनको अपने दैनिक जीवन में उपयोग करके हम अपनी दिनचर्या को सरल और आसान बना सकते है, और समय की बचत कर सकते है। जिस परिवार में 4 या इससे अधिक लोग रहते है वहाँ यह (IFB )संवहन ओवन माइक्रोवेव बहुत उपयोगी है।
इस माइक्रोवेव में हम सुबह की चाय से लेकर नाश्ता,दोपहर का भोजन और रात का भोजन सभी कुछ बना सकते है। इस माइक्रोवेव की यह विशेषता है, कि यह डिजिटल समय का प्रदर्शन करता है। इसमें आपको जिस प्रकार का भोजन बनाना होता है, उसके अनुसार माइक्रो,ग्रिल, कन्वेक्शन का प्रयोग किया जाता है। जिस तरह का खाद्य -पदार्थ आप माइक्रोवेव में बनाने के लिए रखते है, उसके अनुसार माइक्रोवेव अपने आप तापमान सेट कर लेता है, और भोजन पक कर तैयार हो जाता है।इसमें मांसाहारी और शाकाहारी सभी तरह के व्यंजन बना सकते है। इसमें चाइल्ड -लॉक फीचर लगा है,जिससे बच्चे इसे न खोल पाए।
इसके माइक्रोवेव में आप समय सेट करके दूध गर्म कर सकते है,घी और पनीर बना सकते है,इसमें ऑटो -कुक-सेटिंग्स की सुविधादी गई है साथ ही एक निर्देशित -पुस्तिका भी मिलती है। जिसमे भारतीय व्यंजन बनाने की विधि दीगई है ,जिसे पढ़कर आप तरह -तरह के व्यंजन अपने परिवार के लिए बना सकते है। इसमें एक्सप्रेस -कुकिंग फीचर है। जिससे भोजन जल्दी बनता है। इस फीचर में आपको वजन सेट करके स्टार्ट का बटन दबाना होता है माइक्रोवेव का यह प्रकार मल्टी-स्टेज कुकिंग की अनुमति देता है।
आई एफ बी (IFB ) संवहन ओवन माइक्रोवेव में हम बेकिंग,ग्रिलिंग,रीहीटिंग,डीफ्रॉस्टिंग,कुकिंग बहुत कम समय में कर सकते है। इसमें हम केक,बिस्किट और मिठाइयां बना सकते है। क्युकी इसमें कन्वेक्शन,ग्रिल और माइक्रो तीनो विकल्प एक जगह मिलते है। इसलिए हम इसको बहुत तरीके से उपयोग कर सकते है। कम्पनी इस उत्पाद पर एक साल की और इसके मैग्नेट्रान पर पांच साल की वारंटी देती है। कुल मिलाकर यह माइक्रोवेव व्यंजन से सम्बंधित हमारी सभी जरूरतों को पूरा करता है।
4. BPL 20 L संवहन माइक्रोवेव ओवन (BPLMW20C1G, Grey)
[ BPL 20 L Convection Microwave Oven (BPLMW20C1G, Grey) ]
बी पी ऐल (BPL ) संवहन माइक्रोवेव ओवन पूर्णता:भारत में बना तकनीकी और श्रेठ घरेलू उत्पाद है। इसकी बाहरी बनाबट बहुत सुंदर है। यह ओवन अपनेआप में अनगिनत गुणों को समेटे हुए है। यह माइक्रोवेव एक छोटा परिवार जिसमे चार लोग हो,उनकी आसानी से भोजन सम्बंधित सभी जरूरतों को पूरा करता है। यह एक सामान्य क्षमता को लेकर बनाया गया माइक्रोवेव है। इसमें ग्राहक की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। बी पी ऐल कंपनी ने इस माइक्रोवेव को 20 लीटर क्षमता प्रणाली में बाजार में उतारा है। इसको चलाना बहुत आसान है।
इसके द्वारा हम बेकिंग,ग्रिलिंग, कुकिंग,हीटिंग और डीफ्रॉस्टिंग कर सकते है।इस ओवन की साफसफाई आसानी से हो जाती है। इसमें भोजन बनाने के लिए समय सेट करने का टाइमर लगा हुआ है,इसके साथ एक व्यंजन पुस्तिका और निर्देशित पुस्तिका मिलती है,जिसको पढ़कर हम अपने व्यंजन के अनुसार समय सेट कर सकते है। इसमें वज़न को मापने के लिए वेट एडजेस्टमेंट टाइमर भी लगा है,इस फीचर के द्वारा हम जिस भार का सामान माइक्रोवेव में रखते है, और उसके भार को इसमें सेट करते है, तो यह वेट एडजेस्टमेंट टाइमर अपनेआप उस भार के हिसाब से समय सेट कर देता है
। यह डिजिटल समय का प्रदर्शन करता है। जिससे हमे समय को देखने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके द्वारा 800 वॉट बिजली की खपत होती है बी पी ऐल (BPL ) कंपनी अपने इस उत्पाद पर एक साल की और इसके मैग्नेट्रान पर भी एक साल की वारंटी देती है। इस उत्पाद में स्मार्ट पॉवर चयन का विकल्प भी दिया गया है। जो तापमान को अपनेआप व्यंजन के अनुसार सेट कर लेता है,जिससे हमारा भोजन ना तो जलता है और ना ही कच्चा रहता है। इस ओवन में ऑटो -कुक -विकल्प भी दिया है।
कंपनी ने इस उत्पाद को 3 .8 रेटिंग दी है,और इसको ग्रे रंग में बहुत अच्छी बनाबट दी है। इस माइक्रोवेव को टच- की-पैड से नियंत्रित किया जाता है। स्टेनलेस -स्टील से बना है और ऐल ई डी (LED ) डिस्प्ले लगा है। इसमें प्रीहीट का फीचर है इस माइक्रोवेव की चौड़ाई 45 .2 सेंटीमीटर, ऊचाई 26 .2 सेंटीमीटर,गहराई 38 .8 सेंटीमीटर है। और इसका वज़न 12 .5 किलोग्राम है।
5. सैमसंग 23L सोलो माइक्रोवेव ओवन – MS23J5133AG / TL
[ Samsung 23L Solo Microwave oven – MS23J5133AG/TL ]
सैमसंग कंपनी का यह माइक्रोवेव 23 लीटर क्षमता को अपने में समेटे हुए है। यह सोलो माइक्रोवेव ओवन है इसमें हम बेकिंग और ग्रिलिंग नहीं कर सकते है। यह छोटे परिवारों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है,इसमें हम हीटिंग,कुकिंग और डीफ्रॉस्टिंग आसानी से कर सकते है। सोलो माइक्रोवेव में भोजन बनाने या बने हुए भोजन को गरम करने में उसमे उपस्थित विटामिन,प्रोटीन और मिनरल नस्ट नहीं होते है। यदि हम इसमें फ्रीजर में रखा भोजन गरम करते है,तो वह बहुत आसानी से और जल्दी गरम हो जाता है। और ख़राब भी नहीं होता है। इसमें चॉकलेट या मक्खन रखते ही पिघल जाता है।
यह माइक्रोवेव ओवन असाधारण विशेषताओं के साथ बनाया गया है।इसमें सिरेमिक कैविटी की सुविधा है जो अंदरूनी 99.9% एंटी-बैक्टीरियल सुरक्षा प्रदान करते हैं।यह सोलर माइक्रोवेव ओवन 16 प्री-प्रोग्राम्ड रेसिपी के साथ आता है इसमें हम चावल-दाल,सब्जी कुछ भी बना सकते है। यह भोजन में स्वाद और पोषण के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।इस ओवन में एक आसान समझने वाला एलईडी डिस्प्ले है जो उपयोगकर्ता को ओवन के सफल संचालन को सिखाता है।
यह ओवन आज बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतर एकल माइक्रोवेव ओवन में से एक है।जो अधिकतम 800 वाट की खपत करता है। सैमसंग कंपनी इस सोलो माइक्रोवेव की एक साल की और इसके मैग्नेट्रान की पांच साल की वारंटी देती है। छोटे बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें चाइल्ड -लॉक लगाया गया है। कंपनी ने इसको काले रंग में बनाया है, और इसका दरवाज़ा स्टेनलेस -स्टील में बनाया है। कंपनी ने इसे चार रेटिंग दी है।
इसका 12 किलोग्राम वज़न है इस सोलो माइक्रोवेव ओवन की चौड़ाई 489 मिलीमीटर ,ऊंचाई 275 मिलीमीटर,और गहराई 338 है। यह माइक्रोवेव घर, दफ्तर,होटल सभी जगह के लिए बहुत उपयोगी है।
6.एलजी 20L सोलो माइक्रोवेव ओवन – MS2043BP
[LG 20L Solo Microwave oven – MS2043BP ]
ऐल जी कंपनी ने भारत के घर -घर में जीवन को आसान बनाने और हमारी दैनिक दिनचर्या को सरल बनाने के लिए लगभग सभी तकनीकी उपकरण बाजार में उतारे है। इन्ही में से एक ऐल जी कंपनी का 20 लीटर का सोलो माइक्रोवेव ओवन है। कोई व्यक्ति अकेला हो या छोटा परिवार साथ रहता हो, तो यह ओवन बहुत अच्छा है। यह एकल माइक्रोवेव ओवन है, इसमें ग्रिलिंग और बेकिंग की सुविधा नहीं है।इसमें हम हीटिंग,कुकिंग और डीफ्रॉस्टिंग आसानी से कर सकते है। यह 700 वॉट बिजली की खपत करता है।
इसमें टच-की -पैड लगा है। जो इसको चलाने में और प्रयोग करने में आसानी देता है। इसमें भोजन गरम करने या बनाने में किसी भी प्रकार में भोजन के स्वाद और उसकी गुणबत्ता में कोई अंतर नहीं आता है। बच्चो से बचाने के लिए इसमें चाइल्ड -लॉक लगा है। कंपनी इस उत्पाद पर एक साल की और इसके मैग्नेट्रान पर चार साल के वारंटी देती है। यदि हम पांच मिनट के लिए कोई गतिविधि नहीं करते है। तो यह ओवन प्रदर्शन को स्वचालित रूप से बंद कर देता है, इस माइक्रोवेव ओवन में 44 रोमांचक ऑटो कुक मेन्यू है।
जो आपको उचित समय निर्धारित करने में सहायता करता है।और 28 भारतीय व्यंजनो की एक निर्देशित -पुस्तिका साथ मिलती है। जिसे पढ़कर आप बहुत सारे व्यंजन बना सकते है। जब हम इसमें कुछ बनाते है।और वो भोजन पक जाता है तब इसमें अलार्म बज जाता है। इस सोलो माइक्रोवेव ओवन के साथ कुछ बरतन और सुरक्षा के कुछ सामान भी मिलते है जिन्हे हम भोजन बनाने के लिए उपयोग करते है। इस ओवन का प्रयोग करके हम अपने समय ,मेहनत और बिजली सभी की बचत करते है।
इसमें सिरेमिक कैविटी की सुविधा है। जो अंदरूनी 99.9% एंटी-बैक्टीरियल सुरक्षा प्रदान करते हैं। कंपनी ने इसको काले रंग में बनाया है, और बाहरी बनाबट में फूलो से सजावट की है। इसको बनाने में स्टेनलेस -स्टील का प्रयोग किया है। जिससे यह ओवन बहुत साल तक अच्छा प्रदर्शन देता है। यह आदर्श रसोई उपकरणो में से एक उपकरण है।
7. बजाज 17 एल सोलो माइक्रोवेव ओवन – 1701 MT
[ Bajaj 17 L Solo Microwave Oven – 1701 MT ]
भारतीय बाजार में बजाज कंपनी अपना एक विशिष्ट स्थान रखती है। इसके बनाये हुए सभी उपकरण उत्तम तकनीकी से सुसज्जित होते है। बजाज कंपनी ने 17 लीटर की क्षमता वाला यह सोलो माइक्रोवेव ओवन छोटे परिवारों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इसके द्वारा ग्राहकों की वो सभी जरूरत पूरी होती है जो उनकी दिनचर्या को आसान बना देती है।
कंपनी इसकी एक साल की और इसके मैग्नेट्रान की भी एक साल की वारंटी देती है। सोलो माइक्रोवेव ओवन में तापमान को नियन्त्रित करने की लिए एक यांत्रिक नियंत्रण नोव सुविधा है। यह एकल माइक्रोवेव ओवन आपके खाना पकाने की आवश्यकताओं को नियंत्रित करने के लिए 30 मिनट के एक टाइमर के साथ आता है। इसमें एक अलार्म प्रणाली है जो आपको खाना पकाने की प्रक्रिया को पूरा करने के बारे में सचेत करती है।
यह ओवन पांच शक्ति स्तरों के साथ आता है, जिससे भोजन को पकाने में आसानी होती है। सोलो ओवन में ओवर हीटिंग सुरक्षा विकल्प भी लगा है। यह 1200 वॉट बिजली की खपत करता है। इसके साथ एक वारंटी कार्ड और एक माइक्रोवेव को चलाने की एक यूजर मैन्युअल की पुस्तिका भी मिलती है। इसका डिफ्रॉस्टिंग बहुत तेज है। जब हम फ्रीजर में रखे हुए भोजन को निकाल कर इसमें गरम करने के लिए रखते है। तो यह बहुत जल्दी गरम कर देता है।
ग्राहकों द्वारा इसको 4 .5 रेटिंग दी गई है। इस सोलो ओवन को चलाना बहुत आसान है। स्टार्ट बटन दबाते ही आरम्भ हो जाता है। कंपनी ने इसको सफ़ेद रंग में उतारा है। बच्चो से बचाने की इसमें चाइल्ड -लॉक लगा है। छोटा होने की वजह से यह जगह कम घेरता है। बजाज कंपनी के इस सोलो ओवन के रख -रखाव और सफाई में कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें कम फीचर होने की वजह से इसका मूल्य भी बहुत कम है।
8. एलजी 20 एल ग्रिल माइक्रोवेव ओवन – MH2044DB
[ LG 20 L Grill Microwave Oven – MH2044DB ]
ऐल जी कंपनी का यह 20 लीटर का ग्रिल माइक्रोवेव ओवन है। इस ग्रिल ओवन का नंबर MH 2044 DB है। ऐल जी कंपनी का यह ग्रिल माइक्रोवेव सभी प्रकार के सुबह और शाम के नाश्ते (स्नैक्स ) बनाने में बहुत उपयोगी है।यह ओवन घर के साथ- साथ सभी होटलो और दावतों में स्नैक्स बनाने के काम आता है। इस ओवन में बिना घी में तले हम कुछ भी सेक सकते है,यह ग्रिल ओवन तंदूर का काम करता है। इसके द्वारा हम,ग्रिलिंग, कुकिंग,हीटिंग और डीफ्रॉस्टिंग कर सकते है।
यह ओवन बेकिंग केक या रोटियों के लिए अच्छा नहीं है। एलजी ने स्वास्थ्य पहलू पर जोर दिया। यह सुनिश्चित करता है कि प्रीसेट कुकिंग मेनू का एक महत्वपूर्ण अनुपात स्वास्थ्य और कैलोरी के प्रति जागरूक लोगों की जरूरतों को पूरा करता है।छोटे परिवारों के लिए आदर्श है,यह ग्रिल माइक्रोवेव ओवन बारबीक्यू आइटम तैयार करने के लिए बिलकुल सटीक है।
ग्राहकों के द्वारा इस ओवन को चार रेटिंग दी है। और बजट के हिसाव से भी यह माइक्रोवेव लेना आसान होता है। कंपनी ने इसको काले रंग में बनाया है। इसमें ऑटो -कुक- मेन्यू दिया है जिससे यह तापमान अपने आप सेट कर लेता है। अगर पांच मिनट हम इसमें कोई काम नहीं करते है, तो यह अपने आप बंद हो जाता है,और बिजली की बचत करता है।
इसमें हम पनीर,सैंडविच, मीट ,बिना घी के रोस्ट या कुरकुरे कर सकते है। कंपनी ने इस ग्रिल माइक्रोवेव ओवन की एक साल की वारंटी दी है। इसमें पांच स्तरों पर कुकिंग होती है। इसमें ओवर हीटिंग सिस्टम प्रोटेक्शन लगा है ,जिससे हमारा भोजन जलता नहीं है। बच्चो के साथ कोई दुर्घटना ना हो ,इसलिए चाइल्ड -लॉक सिस्टम लगा है।।इसमें सिरेमिक कैविटी की सुविधा है कर जो अंदरूनी 99.9% एंटी-बैक्टीरियल सुरक्षा प्रदान करते हैं।
9. IFB 20 L ग्रिल माइक्रोवेव ओवन – 20PG4S
[ IFB 20 L Grill Microwave Oven – 20PG4S ]
आई एफ बी कंपनी का यह 20 लीटर का ग्रिल माइक्रोवेव ओवन बहुत सारी विशेषताओं को अपने में समाहित किये हुए है। यह भारत की प्रसिद्ध कंपनी है, जो बहुत बढ़िया और उच्च गुणबत्ता वाले उत्पादों का निर्माण करती है। इस ग्रिल माइक्रोवेव ओवन को कंपनी ने छोटे परिवार और अकेले रहने वाले लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। इसका उपयोग हम ग्रिल्लिंग,रीहीटिंग ,डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग में कर सकते है। । इसमें हम पनीर,सैंडविच, मीट ,बिना घी के रोस्ट या कुरकुरे कर सकते है।
कंपनी ने इस ग्रिल माइक्रोवेव ओवन की एक साल की वारंटी और इसके मैग्नेट्रान की तीन साल की वारंटी दी है। भोजन बनाने के लिए इसके साथ एक स्टार्टर किट,एक वारंटी -कार्ड और एक ओवन को चलाने के लिए निर्देशित -पुस्तिका भी मिलती है। यह ओवन ऑटो कुक सेटिंग्स के साथ आता है जो चल रही प्रक्रिया को रद्द किए बिना खाना पकाने की सेटिंग्स को बदलने की सुविधा प्रदान करता है। यह 41 मानक मेन्यू के साथ आता है, जिससे आपका काम इतना आसान हो जाता है।
यह ओवन आपकी आवश्यकताओं के अनुसार भोजन के तापमान को अलग करने के लिए दस अलग-अलग शक्ति स्तरों की सुविधा देता है।इसको साफ़ करना और चलाना दोनों ही आसान काम है। इस ओवन का वज़न 12.5 किलोग्राम में बनाया है। यह 1000 वाट्स बिजली लेता है कंपनी ने इसको काले और मैटेलिक सिल्वर रंग में बनाया है।
आई एफ बी कंपनी ने अपने ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में चाइल्ड -लॉक सेफ्टी का फीचर भी दिया है। LED डिस्प्ले लगा है।इसमें सिरेमिक कैविटी की सुविधा है जो अंदरूनी 99.9% एंटी-बैक्टीरियल सुरक्षा प्रदान करते है। और इसमें भोजन ख़राब नहीं होता है।यह ओवन आदर्श रसोई उपकरणो में से एक है। और तंदूर में बनने वाले लगभग सभी व्यंजनो को यह बहुत कम समय में आसानी से बना देता है।
10. बजाज 20 एल ग्रिल माइक्रोवेव ओवन – 2005 ETB
[Bajaj 20 L Grill Microwave Oven – 2005 ETB ]
बजाज एक ब्रांड है जो उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। बजाज एक भारतीय उत्पाद है जो अपने ग्राहकों को यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि उन्हें क्या – क्या विशेषता अपने ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में चाहिए? और यह सुनिश्चित करता है, कि वे एक अच्छी गुणवत्ता वाला उत्पाद प्राप्त करे,इसलिए कंपनी यह कोशिश करती है,कि उनके ग्राहक को एक अच्छा और सस्ता तथा कम बजट में बढ़िया तकनीकी उपकरण मिले।बजाज ग्रिल माइक्रोवेव ओवन एक बहुत अच्छा उत्पाद है।
यह उत्पाद आपकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, यदि आप कुछ बुनियादी कार्यों के साथ माइक्रोवेव ओवन की तलाश कर रहे हैं।इसमें 20 लीटर की क्षमता है, जो छोटे परिवारों और कुंवारे लोगों के लिए उपयुक्त है। माइक्रोवेव कार्यों के अलावा, यह ग्रिल कार्यों से भी सुसज्जित है।इसका उपयोग ,ग्रिलिंग, रीहिटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। इसके कई अलग-अलग शक्ति स्तर हैं। जिनसे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार वांछित शक्ति स्तर चुन सकते हैं और खाना बना सकते हैं।
इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार तापमान भी सेट कर सकते हैं।यह मल्टी-स्टेज कुकिंग से लैस है, जो आपको खाना जल्दी और आसानी से पकाने में मदद करता है।इस माइक्रोवेव की जॉग डायल का उपयोग करना बहुत आसान है, और अत्यधिक टिकाऊ है, यह ओवन आपके बच्चों द्वारा आकस्मिक दुरुपयोग को रोकने के लिए चाइल्ड लॉक सिस्टम के साथ आता है। इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण, खाना पकाने का पूरा अलार्म और 60 मिनट का डिजिटल टाइमर इस उपकरण में लगा है।
यह वास्तव में घर और छोटी दुकानों के लिए सबसे अच्छा ग्रिल माइक्रोवेव ओवन है।कंपनी इस उत्पाद की एक साल की और इसके मैग्नेट्रान की भी एक साल की वारंटी देती है। बजाज कंपनी ने इसे सफेद रंग में बनाया है। यह ग्रिल ओवन तंदूर में बनने वाले सभी शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनो को बहुत कम समय में और पूरी पौष्टिकता के साथ तैयार करता है।
Buying Guide & Uses
अब हमे यह समीक्षा करनी है। कि हमे अपना माइक्रोवेव कहां उपयोग में लाना है। जैसे -घर,दफ्तर,होटल,कैफे ! और कितने लोगो का इसके द्वारा भोजन, नाश्ता, बेकरी या अन्य भोजन के प्रकार बनाने है।
1 -एकल या दो लोगो कि लिए 20 लीटर से कम क्षमता वाला माइक्रोवेव ठीक होता है।
2 -हमे अपनी जरूरत कि अनुसार कौन सा माइक्रोवेव चाहिए जैसे –कन्वेक्शन या संवहन, सोलो, या ग्रिल ओवन आदि।
3 -जिस परिवार में 2 से 4 सदस्य हो वहां 21 से 30 लीटर की क्षमता वाला कन्वेक्शन या संवहन, सोलो, या ग्रिल ओवन चाहिए। और 4 से 6 सदस्यो वाले परिवार में 32 लीटर की क्षमता वाला माइक्रोवेव चाहिये।
4 –बिजली की खपत कम करता हो।
5 -आपके बजट के अनुसार हो।
6 -निर्देशित -पुस्तिका में पाक -कला के बटन समझ में आने चाहिए।
7 -ओवन में तेज काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
8 -जिस कंपनी का ओवन हम खरीद रहे है, उस कंपनी की विश्वसनीयता बाजार में अच्छी रैंकिंग करती हो।
9 -कंपनी अपने उत्पाद की पूरी वारंटी देती हो।
10 -जिस कंपनी का उत्पाद आप खरीद रहे है। उसकी सेवाएं आपके शहर में उपलब्ध हो,जिससे यदि आपके उपकरण में कोई तकनीकी खराबी आती है ,तो आप उस कंपनी के डीलर से संपर्क करके अपनी पेरशानी दूर कर सकते है।